Finolex Pipes एव मुकुल माधव फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत: शक्ति रन - एक दौड़ परिवर्तन की ओर - ActionAid India
+91 80 25586293

Finolex Pipes एव मुकुल माधव फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत: शक्ति रन – एक दौड़ परिवर्तन की ओर

Date : 1-Jul-2024

तारीख: रविवार, 30 जून 2024

स्थान: वल्लभ भवन से गौरवी केंद्र, जे पी अस्पताल, भोपाल

कार्यक्रम का समय: प्रातः 06:00 बजे से 09:00 बजे तक

एक्शनऐड एसोसिएशन, Finolex Pipes और मुकुल माधव फाउंडेशन के सहयोग से, शक्ति रन मैराथन की घोषणा करते हुए उल्लसित महसूस कर रहा है।

एक्शनऐड एसोसिएशन और महिला बाल विकास द्वारा भोपाल में संचालित, गौरवी सखी वन स्टॉप सेंटर के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हम ‘शक्ति रन’ मैराथन का आयोजन करने की पहल कर रहे हैं। जो महिलाओं की सुरक्षा के समर्थन में आयोजित की जा रही और यह दौड़ महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाने के हमारे संकल्प का प्रतीक है।

इस कार्यक्रम के सह-आयोजक M.P पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग हैं जिनका सहयोग और मार्गदर्शन हमारे साथ सतत बना हुआ है। यह मैराथन सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने और महिलाओं को फिटनेस और बाहरी गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए किए जा रहे मध्य प्रदेश पुलिस के प्रयासों को समर्पित है।

शक्ति रन मैराथन केवल एक दौड़ नहीं है; यह एक आंदोलन है जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और सार्वजनिक स्थानों पर उनकी सुरक्षा और स्वतंत्रता के अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह आयोजन हमारी सामूहिक दृष्टि के अनुरूप है, जिसमें महिलाएं आत्मविश्वास के साथ बाहरी गतिविधियों में भाग ले सकें और बिना किसी डर या हिचक के अपने फिटनेस लक्ष्यों को हासिल कर सकें।

मुकुल माधव फाउंडेशन की सह-संस्थापक और प्रबंध ट्रस्टी श्रीमती रितु प्रकाश छाबड़िया ने कहा, “शक्ति रन मैराथन सिर्फ़ एक दौड़ से कहीं ज़्यादा है; यह हिंसा से बचे लोगों के साथ एकजुटता का एक शक्तिशाली संदेश है। गौरवी सेंटर और इस तरह के आयोजनों के लिए हमारे निरंतर समर्थन के ज़रिए, हम एक ऐसे भविष्य की दिशा में काम कर रहे हैं जहाँ हर महिला सुरक्षित और सशक्त महसूस करे।“

एक्शनऐड एसोसिएशन के निदेशक श्री संदीप चचरा ने कहा कि “हम मानते हैं कि समाज में पितृसत्तात्मक संरचनाओं और मूल्यों का प्रभुत्व महिलाओं को अधीन रखता है और महिलाओं के खिलाफ हिंसा इस अधीनता का एक लक्षण है और निरंतर पूर्वाग्रह, उत्पीड़न और शोषण का कारण है। हम “शक्ति रन मैराथन” को हिंसा के खिलाफ महिलाओं के संघर्ष और मुक्ति तथा सभी के लिए बेहतर भविष्य के लिए एकजुटता के एक बयान के रूप में देखते हैं।“

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:

  • श्रेणियाँ: 2 km
  • विशेष अतिथि: आतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमान पंकज श्रीवास्तव एव श्रीमान संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव महिला एव बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश|

मुख्य उद्देश्य:

  1. महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देना: महिलाओं के लिए सुरक्षित सार्वजनिक स्थानों के महत्व को उजागर करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत उपायों की वकालत करना।
  2. फिटनेस को बढ़ावा देना: महिलाओं को दौड़ और अन्य बाहरी गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना।
  3. सामुदायिक सहभागिता: महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा पहलों का समर्थन करने के लिए समुदाय के सदस्यों, स्थानीय अधिकारियों और संगठनों को एकजुट करना।

हमारे सहयोगियों के बारे में:

  • Finolex Pipes: पिछले 40 वर्षों से पाइप और फिटिंग के प्रमुख निर्माता के रूप में, Finolex Pipes समुदाय की भलाई को बढ़ाने वाले सामाजिक कारणों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो finolex को एक मजबूत ब्रांड नेटवर्क बनाता है|
  • Mukul Madhav Foundation: अपने परोपकारी कार्यों के लिए जाना जाता है, फाउंडेशन सक्रिय रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने वाली पहलों में भाग लेता है। गत 2 वर्षों से मुकुल माधव फाउंडेशन, एक्शनऐड एसोसिएशन और गौरवी केंद्र की आश्रित महिलाओं को रोजगार से जोड़ने में प्रयासरथ है| अब तक इनके सौजन्य से हम 1000 से ऊपर महिलाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ चुके हैं| जिसमें सिलाई, ब्यूटी पार्लर, ऑटो रिक्शा ड्राइविंग, कुकिंग और बेकिंग जैसे प्रशिक्षण मुख्य हैं|
  • M.P पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग: उनकी भागीदारी से मैराथन का फोकस सुरक्षा और संरक्षण पर है, जो महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हम सभी को शक्ति रन मैराथन में भाग लेने और हम सभी को प्रभावित करने वाले कारण का समर्थन करने के लिए आमंत्रित करते हैं। साथ मिलकर, महिलाओं की सुरक्षा और फिटनेस के लिए एक मजबूत संदेश दें।

अन्य जानकारी के लिए संपर्क करें

सौम्या सक्सेना, कार्यक्रम अधिकारी, एक्शनऐड भोपाल – 8989585097